बबेरू: कमासिन पेट्रोल पंप के पास रोडवेज बस ने बाइक सवार एक व्यक्ति को मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत से परिवार में मचा कोहराम
Baberu, Banda | Jun 18, 2026 बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत कमासिन कस्बे के बबेरू रोड पेट्रोल पंप के समीप आज गुरुवार की दोपहर करीब 2:00 बजे रोडवेज बस ने बाइक सवार रामकुमार लखेरा पुत्र रामआसरे उम्र करीब 55 वर्ष निवासी सिकरी को जोरदार टक्कर मार दिया, वहीं चालक बस से कूद कर मौके से फरार हो गया, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों द्वारा देखते ही मृत घोषित कर दिया.