रामगढ़: जेल से लौटे छितरा राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक की स्कूली वापसी पर विवाद गहराया
रामगढ़ प्रखण्ड के छितरा राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कई साल बाद लौटे एक पारा शिक्षक की बहाली को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्राम शिक्षा समिति और पूर्व शिक्षक के बीच सीधे टकराव हो रहा है। दरसअल, शिक्षक श्रीकांत शर्मा अप्रैल 2014 तक इस स्कूल मंे पढ़ाते थे। उसके बाद वे एक मामले में जेल चले गए थे। उस समय की ग्राम समिति ने बैठक कर उन्हे पद से हटा दिया था।