जबलपुर: जबलपुर में चोरों के हौसले बुलंद, कौशल्या अपार्टमेंट में 4 लाख की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
जबलपुर: शहर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। गढ़ा थाना क्षेत्र स्थित कौशल्या अपार्टमेंट में चोरों ने दिनदहाड़े लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना अपार्टमेंट में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।