देवसर: एनटीपीसी विंध्याचल ने दिव्यांग कर्मचारियों के सशक्तिकरण के लिए संवाद सत्र आयोजित किया
एनटीपीसी विंध्याचल ने समावेशिता और कर्मचारियों के कल्याण के प्रति अपनी सतत प्रतिबद्धता के अंतर्गत दिव्यांग कर्मचारियों के साथ एक विशेष संवाद सत्र का आयोजन किया। इस सत्र की अध्यक्षता राकेश अरोड़ा, प्रमुख मानव संसाधन (विंध्याचल) द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य खुला संवाद स्थापित करना, कार्यस्थल से जुड़ी चिंताओं को समझना है।