हरदा: शादी नहीं होने से आहत युवक ने खाया कीटनाशक, जिला अस्पताल में उपचार जारी।
Harda, Harda | Jun 3, 2026 जिले के ग्राम नीमगांव में एक 22 वर्षीय युवक द्वारा शादी नहीं होने से परेशान होकर कीटनाशक दवा सेवन करने का मामला सामने आया है। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। जिला अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजा (22 वर्ष), पिता गजानंद, निवासी नीमगांव ने अपने घर पर कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया था।