तिलहर: निगोही में गैस सिलेंडर फटने से चार युवक गंभीर रूप से झुलसे, चिकित्सा प्रभारी ने दी जानकारी
निगोही में गैस सिलेंडर फटने से चार युवक गंभीर रूप से झुलस गए। बताया जा रहा है कि चारों युवक एक ठेले पर मोमोज खा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। सभी घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर निगोही चिकित्सा प्रभारी ने जानकारी दी है।