बिजली चोरी के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाते हुए आपूर्ति प्रशाखा धोरैया के कनीय अभियंता रविरंजन कुमार ने दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है .प्राथमिकी में घुटिया गांव के विजय यादव तथा सन्नी यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे थानाध्यक्ष ने बताया कि विजय यादव पर 10950 तथा सन्नी यादव पर 4060 रुपए का जुर्माना लगाया गया है.