बीना: एसडीएम ने सिविल हॉस्पिटल का किया निरीक्षण, पानी टपकता देख मरम्मत के दिए निर्देश
Bina, Sagar | Jul 13, 2025 एसडीएम विजय डहरिया सिविल अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे, उन्होंने सिविल अस्पताल में सभी कमरों , भर्ती वार्डों, एनआरसी,नर्स स्टाफ रूम, प्रसूति गृह का निरीक्षण किया और पानी टपकता देख मरम्मत के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने प्रसूति गृह पर रखी पानी की टंकियों की वर्षों से नहीं हुई साफ सफाई को देख नाराजगी जताई ओर तत्काल सफाई के निर्देश दिए।