अखिलेश यादव द्वारा महिलाओं को 40 हजार देने के बयान पर पलटवार करते हुए गाजीपुर में आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि ये लोग चुनाव जीतने के लिए ऐसे वादे करते हैं, जिन्हें कभी पूरा नहीं कर पाते। इस तरह के वादों का जमीनी हकीकत से कोई लेना-देना नहीं होता।जनता को बरगलाने और भ्रमित करने के लिए इस प्रकार की बातें कही जाती हैं।