गुलाना: ग्राम मखावद में एक युवक के साथ दो लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया केस
अकोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम मखावद में दो लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट की। जिस पर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत की। मामले में अकोदिया थाना पुलिस ने पीड़ित सुनील की शिकायत पर संतोष और जितेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। सुनील ने पुलिस को बताया कि संतोष और जितेंद्र ने उसके साथ मारपीट की।