फुलवरिया: फुलवरिया में खेत बचाओ अभियान के तहत सभी पंचायत में मेगा कृषि शिविर ,जैविक खाद के गुर सीखेंगे किसान
फुलवरिया प्रखंड की मिट्टी की सेहत सुधारने और किसने की खेती लागत को कम करने के उद्देश्य से शुक्रवार की दोपहर 2 बजे कृषि विभाग ने एक बड़ी पहल की है। जिला कृषि पदाधिकारी के निर्देश पर फुलवरिया प्रखंड के सभी पंचायत में मेगा कृषि शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी आलोक कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान को खेत बचाओ अभियान का नाम दिया गया।