दरभंगा: एलपीजी गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान, 50-55 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर; हायाघाट में सुबह से लगी लंबी कतारें
हायाघाट प्रखंड क्षेत्र में एलपीजी गैस की किल्लत लगातार बनी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को सरकार के निर्धारित समय के बावजूद समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि जहां गैस आपूर्ति 45 दिनों के भीतर सुनिश्चित होनी चाहिए, वहीं कई लोगों को 50 से 55 दिनों के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा है। इधर हाल ही में एलपीजी गैस की कीमत...