मासन्त पर्व के अवसर पर घाघराघाट गांव में बुधवार को छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। इस मौके लोगों की भीड़ उमड़ी। मौके पर छऊ नृत्य कलाकारों ने पौराणिक कथाओं पर आधारित एक से बढ़कर एक छऊ नृत्य की प्रस्तुति दी। जिसे लोगों ने खूब सराहा। छऊ नृत्य देखने के लिए विभिन्न गांव से बड़ी संख्या में महिला पुरुष ग्रामीण पहुंचे थे।