मथुरा: खंडेलवाल सेवा सदन में खंडेलवाल समाज ने मनाया होली बसंत महोत्सव, राधा-कृष्ण स्वरूपों संग जमकर खेली होली
पूरे ब्रज मंडल में होली महोत्सव की धूम मची हुई है इसी क्रम में खंडेलवाल समाज ने खंडेलवाल सेवा सदन में बसंत एवं होली महोत्सव मनाया ठाकुर राधावल्लभ जी महाराज पंचायत प्रबंधन समिति के तत्वाधान में होली महोत्सव हुआ। अतिथियों का सम्मान किया गया और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी इस मौके पर तमाम समाज के गनमाय लोग मौजूद रहे राधा कृष्ण की होली आकर्षण का केंद्र रही।