बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ में किसानों को खाद की किल्लत का सामना, थाने में टोकन नहीं मिले
बल्देवगढ़ नगर में किसान खाद की किल्लत से लगातार परेशान हो रहे हैं।और प्रतिदिन की तरह आज भी अधिक संख्या में किसान सुबह से ही थाना परिसर में खाद के लिए टोकन लेने पहुंचे लेकिन सहकारी खाद गोदाम पर खाद न होने के कारण उन्हें टोकन नहीं दिए गए जिस कारण से किसान बिना टोकन एवं खाद के ही घर वापस लौट गए।