कोल: ससुरालीजनों द्वारा की गई बेज्जती से क्षुब्ध युवक ने अकराबाद में कंटेनर से फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने कराया पीएम
Koil, Aligarh | Jun 9, 2024 अकराबाद में ससुराली जनों द्वारा की गई बेज्जती से क्षुब्ध युवक ने कंटेनर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मैनपुरी निवासी 32 वर्षीय सुदीप कंटेनर चलाने का काम करता था। शनिवार को सुदीप के ससुराल पक्ष के लोग उसके घर आए और बेज्जती की थी जिससे वह क्षुब्ध था। शनिवार दोपहर सुदीप मैनपुरी से कंटेनर लेकर रोहतक के लिए निकला था तभी अकराबाद में कंटेनर से फांसी लगा ली।