कोल: हमदर्द नगर, दबंग व्यक्ति ने बेजुबान कुत्ते को डंडे से पीट- पीटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने मामले में किया मुकदमा दर्ज
Koil, Aligarh | Jun 9, 2024 थाना सिविल लाइन इलाके के हमदर्द नगर में एक दबंग व्यक्ति के द्वारा बेजुबान कुत्ते को डंडे से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया।सूचना पर पहुँची जीव दया फाउंडेशन की टीम ने मामले में संज्ञान लेते हुए तहरीर देकर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस नेआज मामले में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।