कोल: पुलिस के द्वारा पकड़े गए दो लूट के शातिर अभियुक्त लूट के रुपए किये बरामद, मामला थाना सासनी गेट क्षेत्र का है
Koil, Aligarh | Jun 9, 2024 थाना पुलिस के द्वारा दो शातिर अभियुक्तों को लूट के मामले में गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस ने बताया कि दोनों लुटेरों ने कुछ दिन पहले महिला के आभूषण लूटे थे। और उन्हें बेच दिया था। आभूषण बेचने से प्राप्त धनराशि लुटेरों से थाना पुलिस के द्वारा बरामद की गई है। दोनों लुटेरों को संगीन धाराओं में रविवार करीब 4:00 बजे जेल भेजा है।