कोल: नगर आयुक्त ने नाला सफाई को लेकर नगर निगम में अधीनस्थ अधिकारीयों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Koil, Aligarh | Jun 9, 2024 मानसून की आहट देखते हुए नगर आयुक्त अमित आसेरी ने छोटे-बड़े नालों की सफाई 15 से 20 जून के मध्य पूर्ण कराए जाने को देखते हुए अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक की है। SFI द्वारा अपने सर्किल में धीमी गति से नाला साफ़ कराए जाने और सिल्ट के सड़क पर निकालने को लेकर नगर आयुक्त खासे नाराज़ हुए। इस दौरान नगर आयुक्त ने अधीनस्थों को अन्य दिशा निर्देश दिए हैं।