इंदौर: लिस्टेड बदमाश को चाकू से केक काटना पड़ा महंगा, वायरल वीडियो के बाद भंवरकुआ पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया
Indore, Indore | Feb 15, 2025 इंदौर को भंवरकुआ पुलिस ने चाकू की अवैध बिक्री करने वाले क्षेत्र के लिस्टेड बदमाश गणेश निहाले को गिरफ्तार किया है। जिसमें बदमाश सौरभ राजपूत द्वारा पिछले दिनो अपने जन्म दिन का केक अवेध चाकू से काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर क्षेत्र में दहशत फैला रहा था। वही अवैध चाकू सौरभ ने गणेश से लेना कुबूल किया था। जिसमें हथियारों को लेकर पूछताछ की जा रही है।