इंदौर: रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, दोनों पैर कटे
Indore, Indore | Feb 15, 2025 इंदौर में एक महिला अपने पति के साथ सत्संग में शामिल होने के लिए जा रही थी। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर पूरे जत्थे के साथ अमृतसर ट्रेन में सवार होना था। लेकिन मृतका महिला गफलत में गलत ट्रेन में चढ़ गई। इस दौरान ट्रेन चल पड़ी जब सवारी ने बोला की है आप गलत ट्रेन में चढ़ गई है। इस दौरान महिला ट्रेन से उतरने लगी और असंतुलित होकर पटरियों पर गिरकर घटना का शिकार हो गई।