पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में टोटो पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल, GMCH में भर्ती
Purnea East, Purnia | May 15, 2026
पूर्णिया के भवानीपुर-बलिया मुख्य मार्ग पर असकतिया गांव के समीप बीती रात तेज रफ़्तार बाइक ने टोटो में टक्कर मार दी. जिससे टोटो पर बैठी महिला सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं.घायल महिला की पहचान बलिया त्रिलोकी टोला वार्ड संख्या दो निवासी पप्पू मंडल की 50 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी के रूप में हुई है. हादसे के बाद मौके पर GMCH में इलाज जारी है.