चंदौसी: चंदौसी में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल लखनऊ के अलीगंज में हुए हादसे पर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए किया मौन धारण
चन्दौसी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की युवा इकाई ने कैथल गेट पर मंगलवार शाम 5:00 बजे की करें बैठक कर लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले छात्रों और नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।