अररिया: अतिक्रमण और भूमि विवाद में फंसा बस स्टैंड का मुद्दा, नगर परिषद-अधिकारियों में आरोप-प्रत्यारोप
Araria, Araria | May 24, 2026 अररिया जिला बनने के 36 वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद शहर में आज तक स्थायी बस स्टैंड नहीं बन सका है। हर रोज हजारों यात्री सड़क किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करते हैं। न बैठने की व्यवस्था, न शौचालय और न ही पीने का पानी। बुनियादी सुविधाओं से वंचित यह बस स्टैंड अररिया शहर की बदहाली का जीता-जागता उदाहरण बन गया है।