नैनपुर: विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा सरस्वती विद्यालय नैनपुर में सप्तशक्ति संगम आयोजित
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रविवार दोपहर 2:00 बजे सप्तशती संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर की समाज सेवी महिलाओं द्वारा कुटुंब प्रबोधन एवं पर्यावरण और भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका विषय पर चर्चा की गई। भारत में सदैव नारी को शक्ति माना गया है।