उतरौला: उतरौला थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में एक अभियुक्त को पाला पाली तिराहे से किया गिरफ्तार
18 अप्रैल शुक्रवार लगभग 2:00 बजे थाना उतरौला पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट से संबंधित वारंटी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया की वांछित अभियुक्त अरबाज पुत्र हैदर अली निवासी लाल नगर बिरदा बनियाभरी को पाला पाली तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय रवाना किया गया है।