विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल ने मंगलवार दोपहर 3 बजे तहसीलदार एवं थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर तेज लाउडस्पीकर ध्वनि पर नियंत्रण, बाहर से आकर ठहरने वालों की जांच तथा मुख्य बाजार से मीट-मांस की दुकानों को हटाए जाने की मांग की। संगठन ने सुप्रीम कोर्ट व शासन के निर्देशों के पालन की बात कहते हुए जनस्वास्थ्य, शांति व्यवस्था और स्वच्छता का हवाला दिया।