महसी: रायपुर, थैलिया के पास बस और ई-रिक्शा में जोरदार भिड़ंत, एक की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा इलाज
खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर थैलिया गांव के पास शुक्रवार तेज रफ्तार बस और ई रिक्शा में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दीवान पुरवा गांव निवासी एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने बताया कि बस और ई रिक्शा दोनों कब्जे में है।