प्रयागराज में मौसम ने ली करवट, दोपहर डेढ़ बजे शुरू हुई बारिश, बारा में गिरे ओले, संगम किनारे उड़ीं झोपड़ियां
Sadar, Allahabad | Apr 29, 2026
प्रयागराज में मौसम ने करवट ले ली है। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे प्रयागराज में बारिश शुरू हुई। बारा में ओले गिरे। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के साथ आंधी चली। संगम किनारे लगी झोपड़ियां उखड़ गईं।मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। बिजली और ओले भी गिर सकते हैं।