पटना ग्रामीण: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पटना पहुंचे, बिहार के लोगों को मेहनती बताया
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार मंगलवार को पटना पहुंचे। मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे डीके शिवकुमार ने बिहार की खूब तारीफ की। मौके पर उन्होंने बिहार के लोगों को मेहनती भी कहा। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर कहा कि बिहार के लोग काफी मेहनती होते हैं लेकिन यहां पर बेरोजगारी चरम पर है।