बिहिया: जमुआ से चोरी गया समान बेलवनिया से पुलिस ने किया बरामद , घर का ताला तोड़कर पलंग सहित लाखों का समान की हुई थी चोरी
Behea, Bhojpur | Jun 12, 2024 बिहिया थाना क्षेत्र के जमुआ गांव के समीप एक बंद घर का ताला तोड़कर घर में रखे गए लाखों का समान चोरी कर लिया गया है। जिसको पुलिस ने कुछ दिनों बाद बरामद भी कर लिया है। इस मामले में पीड़ित के बयान पर दो सहित अन्य पर एफआईआर दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि जमुआ निवासी सती कुमारी का पिता के तबीयत खराब होने के कारण घर बंद कर पटना में इलाज कराने चली गई थी।