मांडू: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय से निकला जुलूस
Mandu, Ramgarh | Mar 12, 2026 बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर रामगढ़ सिविल सर्जन कार्यालय से गुरुवार की शाम को लगभग 4:00 बजे जुलूस निकाला गया। जुलूस में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारे लगाएं गये। सिविल सर्जन नवल कुमार ने उपस्थित लोगों को बेटियों को उचित मान सम्मान देने भ्रूण हत्या पर रोक लगाने सहित बेटियों को शिक्षा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बेटियां पड़ेगी तभी देश का विकास होगा।