लाडपुरा: कोटा में 247 रुपए कम पेट्रोल डालने की चोरी पकड़ी गई, कर्मचारी ने 1200 में से 953 का डाला, ग्राहक ने की शिकायत
Ladpura, Kota | Sep 18, 2025 कोटा शहर के संजय नगर इलाके स्थित भारत पेट्रोलियम के मासूम फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि पंप कर्मी ने कार चालक से 1200 रुपए का पेट्रोल भरने की बात कहकर केवल 953 रुपए का ही पेट्रोल डाला और 247 रुपए की चोरी कर ली।