प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को एक बजे पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख शहनबाज आलम ने की। बैठक में सीडीपीओ व वीबी जीरामजी योजना पदाधिकारी के मौजूद नहीं रहने पर पंसस सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। बैठक में मुख्य रूप कसबा विधायक नितेश सिंह, सांसद प्रतिनिधि ब्रजकिशोर भारती उर्फ मंटू यादव उपस्थित थे।