पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों पर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बनबसा बैराज से 1 लाख क्यूसेक से अधिक पानी शारदा नदी में छोड़ दिया गया है। पानी छोड़ते ही लखीमपुर खीरी की पलिया तहसील क्षेत्र में शारदा नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। नदी का जलस्तर इतनी तेजी से बढ़ा है कि इसने खतरे के निशान को पार कर दिया है।