सदर प्रखंड के टोटो में पहली बार नवयुवक संघ द्वारा काली पूजा की गई।रौनियार मोहल्ला में कोलकता के कारीगरों के द्वारा भव्य पंडाल बनाया गया है।पंडाल में काली माता की मूर्ति स्थापित कर देर रात्रि पूरे विधिविधान से पूजा अर्चना की गई।वहीं मंगलवार की संध्या महाआरती की गई व महाभंडारे में खीर व खिचड़ी का भोग चढ़ाया।बुधवार को भव्य शोभा यात्रा के साथ मूर्ती विसर्जन हुआ।