बेगुं: पारसोली पुलिस ने 750 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक पिकअप को किया ज़ब्त, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
पारसोली पुलिस ने 750 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक पिकअप को जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गुरुवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी। पारसोली थाना अधिकारी शिवराज राव ने बताया उदयपुर रेंज आईजी गौरव श्रीवास्तव चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान अवैध अफीम परिवहन करते हुए एक पिकअप सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।