धमदाहा :- पूर्णिया-टीकापट्टी मुख्य मार्ग पर धमदाहा थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा पट्टी चौक के समीप शुक्रवार की संध्या बाइक और सीएनजी टेंपो की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान भवानीपुर निवासी मंगल उरांव के 25 वर्षीय पुत्र राजा कुमार तथा बघुआ टोल, धमदाहा निवासी रंजीत उरांव के पुत्र सोनू उरांव के रूप में हुई है।