हैदरनगर: हैदरनगर हाई स्कूल के मैदान में दिनदहाड़े गोलीकांड, बाइक सवार दो अपराधियों ने युवक को मारी गोली
शनिवार की सुबह 9 बजे हैदर नगर हाई स्कूल के मैदान में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दो बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की पहचान नीरज चंद्रवंशी उर्फ मंटू (22 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को हैदर नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।