शहपुरा: कछारी डोभी गांव के पास ओवरलोडिंग ट्रैक्टर पलटा, 14 वर्षीय किशोर सहित चार घायल
शहपुरा थाना क्षेत्र के कछारी डोभी गांव के पास ओवरलोडिंग ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और हादसे में 14 वर्षीय किशोर सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शहपुरा पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात 9:30 बजे ट्रैक्टर सेटिंग लोडिंग कर चंद्रपुरा गांव जा रहा था ।