ऊंचाहार: जमुनियाहार गाँव स्थित बाईपास पर डिवाइडर से टकराने से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल, एक को किया गया रेफर
ऊँचाहार क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज बाईपास पर जमुनियाहार गाँव में मंगलवार की देर शाम, बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, घटना में बाइक सवार रंजीत कुमार व उनका तीन वर्षीय बेटा आर्यन निवासी नौवन का पुरवा थाना गदागंज घायल हो गये, स्थानीय लोगों द्वारा एम्बुलेंस की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से रंजीत कुमार को जिला अस्पताल रेफर किया गया।