इचाक सीएचसी की लापरवाही से मौत का सिलसिला जारी अस्पताल पर उठ रहे गंभीर सवाल इचाक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लगातार विवादों में घिरता जा रहा है। डॉक्टरों की अनुपस्थिति, इलाज में लापरवाही और स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा मरीजों से वसूली जैसे आरोप पहले भी लगे हैं। लेकिन बीते एक सप्ताह में दो मौतों ने लोगों के अंदर अस्पताल जाने का डर बैठा दिया है।