मथुरा: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, 2 घंटे तक ट्रैक पर तड़पता रहा घायल
मथुरा के थाना राया क्षेत्र के नगला विजई निवासी 35 वर्षीय योगेश की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा यमुना एक्सप्रेस-वे के अंडरपास के पास मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक पर हुआ, जब योगेश पटरी पार कर रहा था।बताया गया कि ट्रैक क्रॉस करने के दौरान वह अचानक आती ट्रेन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।