सिमडेगा: जीवन में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत व अनुशासन ज़रूरी: एसडीओ सिमडेगा
सिमडेगाः पार्वती शर्मा इंटर महिला कॉलेज सिमडेगा में नये सत्र में नामांकित छात्राओं के स्वागत में स्वागत समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को 12 बजे किया गया था. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के शासी निकाय अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात रंजन ज्ञानी व विशिष्ट अतिथि के रूप में सह सचिव सह अंचल अधिकारी मो इम्तियाज उपस्थित थे.