सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता (XEN) एवं जूनियर इंजीनियर (J.E.) तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ कप्तानगंज विधायक #kavindra चौधरी ने बाढ़ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।
बाढ़ एवं कटान की दृष्टि से संवेदनशील स्थलों का बारीकी से जायज़ा लिया तथा जलस्तर में वृद्धि, तेज बहाव और नदी द्वारा किए जा रहे कटान को देखते हुए उपस्थित अधिकारियों को अति-संवेदनशील एवं कटान प्रभावित क्षेत्रों में बिना किसी विलंब के जियो-बैग्स, बोल्डर और आवश्यक सामग्रियों से पिचिंग/बंधान कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
क्षेत्रीय सम्मानित जनता की जान-माल एवं पशुधन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#Akhilesh #samajwadipartyofficial | #AkhileshYadav
Kavindra Chaudhary Atul-MLA
Harraiya, Basti | Jul 23, 2026