सावर: गुलगांव में दर्दनाक हादसा, बालिका की कुएं में गिरने से हुई मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
Sawar, Ajmer | Jun 24, 2026 गुलगांव में 15 वर्षीय बालिका अनिता की कुएं में गिरने से मौत हो गई, हादसे की सूचना के बाद ग्रामीण और केकड़ी सदर एव सावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोता खोरो की मदद से शव को कुंए से बाहर निकलवाकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।