गुनौर: साइबर अपराधों से बचाव का संकल्प, विद्यार्थियों को दी ऑनलाइन सुरक्षा की सीख
Gunnor, Panna | Jul 8, 2026 मध्यप्रदेश पुलिस के राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता अभियान “सेफ क्लिक टू पॉइंट ज़ीरो” के समापन अवसर पर शासकीय आर.पी. उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री वंदना चौहान ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के बदलते तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी।