कटंगी: कटंगी में वन अमले ने वनरक्षक स्व. हरकेश गुर्जर को शोक सभा में दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
अपना कर्तव्य निभाते हुए वीरगति को प्राप्त होने वाले वनरक्षक स्व. हरकेश गुर्जर को वन परिक्षेत्र कटंगी के अमले ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। वन रक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शाम 04 बजे वन अमले ने कैंडल मार्च भी निकाला। गत दिवस 8 अप्रैल को मुरैना जिले के गेम रेंज अंबाह वनमंडल मुरैना में अवैध रेत खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग की एक 6 सदस्यीय