मरवाही: मटिया डाँड़ में तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, आग लगी, सवारियों ने बोलेरो से कूदकर बचाई जान
मामला कोटमी चौकी क्षेत्र के मटिया डाँड़ का है जहां मुख्यमार्ग में मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, इस हादसे से इलाके में सनसनी फैला गई। मरवाही की ओर से आ रही एक बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसी क्षण उसमें आग लग गई।