सदर: पति से आखिरी बार सिंदूर लगवाकर पत्नी ने दी विदाई, उन्नाव हादसे में मारे गए अनुपम का शव पहुंचा तो मचा कोहराम
Sadar, Allahabad | Jun 13, 2026
उन्नाव में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अनुपम से पत्नी ने आखिरी बार मांग में सिंदूर भरवाया। शनिवार सुबह अनुपम का शव उन्नाव से प्रयागराज उनके घर पहुंचा, तो पत्नी प्रिया बेसुध हो गईं। रोते-रोते शव के पास बैठ गईं। इसी दौरान एक महिला सिंदूरदान लेकर आई।रिश्तेदार ने अनुपम की उंगली पर सिंदूर लगाया, फिर प्रिया ने सिर झुकाकर अपनी मांग में सिंदूर भरवाया।